Saturday, 9 May 2015

क्लास में टीचर: सुनो बच्चो कल तुम लोगों का ग्रुप फोटो लिया जायेगा।

क्लास में टीचर: सुनो बच्चो कल तुम लोगों का ग्रुप फोटो लिया जायेगा। सब लोग अपने-अपने घर से 50 रुपये ले कर आना।

पप्पू, बंटी से: साला ये सब टीचर लोगों की मिली-भगत होती है। एक फोटो के 20 रुपये लगते हैं और हम लोगों से 50-50 रुपये लिए जा रहे हैं, मतलब एक बच्चे से 30 रुपये बचेंगे। अब अपनी ही क्लास में 60 बच्चे हैं तो 60 x 30 = 1800 रुपये, खुली लूट मचा रखी है इन लोगों ने। फिर हमारे पैसों से यह सब स्टाफ रूम में बैठ कर समोसे खाएंगे। चल भाई घर चलते हैं, कल मम्मी से 50 रुपये लेकर आना।

घर जाकर पप्पू अपनी मम्मी से: मम्मी कल स्कूल में ग्रुप फोटो लेना है तो टीचर ने 100 रुपये मंगवाए हैं।

पार्टी में जमकर खा रहे गोलू को जब किसी ने रोककर पूछा...

शादी में गोलू बहुत देर से खाना खा रहा था।
.
.
.
.
किसी ने पूछा, ‘कब तक खाओगे?’
.
.
.
गोलू ने जवाब दिया, ‘मैं तो खुद परेशान हूं, पर कार्ड में लिखा है, डिनर रात 7 से 12 बजे तक
***
मंगलू का इंटरव्यू हो रहा था।
.
.
अधिकारी-बताओ वह कौन-सी औरत है, जिसे सौ प्रतिशत पता होता है कि उसका पति कहां है?
.
.
.
मंगलू (सिर खुजलाते हुए)-जी विधवा औरत...!!

Thursday, 7 May 2015

पप्पू ने कहा डॉक्टर साब हमाओ इलाज कर दो...

पप्पू - डॉक्टर साब हमाओ इलाज कर दो ।
डॉक्टर - तुम्हारा ये हाल कैसे हुआ?
पप्पू - छत पे धरी हती 500 ईंटे, सब नेंचे ल्याने हती , ऐसे 5-10 करके ल्याते तो परेशान हो जाते। सो हमने एक उपाय सोचो। छत पे धरी हती एक ड्रम, ड्रम मे भर दई 500 ईँटे, फिर एक रस्सा बांद दओ और कुन्दा मे फँसाकें रस्सा नेंचे लटका दओ । हमने नेंचे जाके रस्सा पकडो  सो ड्रम नेंचे लटक गओ। अब ड्रम 500 किलो की  और हम धरे 50 किलो के सो ड्रम सरसरात नेंचे आ रई और हम सरसरात ऊपर जा रए। ड्रम जैसई नेंचे गिरी  सो उको तल्ला खुल गओ  और सब ईँटे बाहर कड़ गई। अब ड्रम बची 25 किलो की और हम हते 50 किलो के, सो हम सरसरात नेंचे आ रए और ड्राम सरसरात ऊपर जा रई। हम जैसई गिरे ईटो के ढेर पे सो हमाई करहाई टूट गई और हमाए हाथ से रस्सा छूट गओ अब रस्सा सरसरात ऊपर जा रओ और ड्रम सरसरात नेंचे आ रई और गिरी हमाई मूड़ पे, सो हमाई खपड़िया फूट गई।
अब तुमई अच्छो करो डॉक्टर साब ।

मायके जा रही पत्नी ने पति को दीं, कागज पर लिखकर ऐसी हिदायतें

पत्नी कहिन-
मायके जा रही हूं। कृपया इंस्ट्रकशन्स ध्यान से पढ़ें - कामवाली को सैलरी दे दी है। ज्यादा
दानवीर मत बनना।

कितनी बार बताया कि पड़ोसन का पेपरवाला, लॉन्ड्रीवाला और दूधवाला हमसे अलग है। हर रोज सुबह अपने घर पेपर आने के बाद भी पूछने मत पहुंच जाना कि पेपर आया कि नहीं!

अलमारी में लेफ्ट साइड पर आपकी बनियान-चड्डी रखी हैं, राइट साइड पर मुन्ना की। ध्यान से पहनें।

चश्मा सही जगह पर रखें। पिछली बार जब लौटी थी, तो फ्रिज में 6 चश्मेमिले थे जिसमें से दो तो आपके थे ही नहीं।

मोबाइल संभालकर रखना। पिछली बार बाथरूम के सोप केस में से मोबाइल मिला था। पता नहीं बाथरूम में कौन-सी जरूरी बात करनी होती है।

और हां, अपने सगे-संबंधियों और यार-दोस्तों को ज्यादा जमा मत करना। पिछली बार सोफे के कवर से कितने सारे मूंगफली के छिलके निकले थे।

और ज्यादा उछलने की जरूरत नहीं है। मैं जल्दी ही आ वापस जाउंगी।

खूबसूरत औरत का पति मर गया, तो पड़ोसी ने कुछ ऐसे लिया चांस

  एक खूबसूरत औरत का बीमार पति मर गया और उसका दफन होने के दूसरे दिन पड़ोसी घर आया।
.
.
धीरे से उस औरत से बोला-भाभी जी आप चिंता न करिए मैं हूं न।
.
.
औरत-अब तो आपको ही मदद करनी होगी।
.
.
आदमी की हिम्मत बढ़ी-भाभी जी क्या मैं उसकी जगह ले सकता हूं?
.
.
औरत-ले तो सकते हैं, लेकिन कब्रिस्तान वालों से इजाजत ले लो कि वे जिंदा लोगों को दफनाते हैं कि नहीं!
------------
मारवाड़ी ससुर ने शादी में दामाद को Chess Board गिफ्ट किया.
.
.
.
दामाद: ये क्या?
.
.
ससुर : तमन्ना थी, बेटी को शादी में हाथी, घोड़े, ऊंट, नौकर-चाकर दूं आज मेरी इच्छा पूरी हो गई !!!
ससुर रॉक
.
.
दामाद शॉक...!!